उधर, अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने भी इस घटना पर बयान दिया है, जिसमें कहा गया कि वाशिंगटन डीसी स्थित रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान सिकोरस्की H-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को इस हादसे की खबर दे दी गई है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है।