विदेश

अब इस देश में हुआ प्लेन क्रैश, दो पायलट सहित 15 की मौत, मरने वालों में एक सांसद भी

कोलंबिया में हुए इस हादसे में विमान सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कोलंबियाई संसद (चेंबर ऑफ डेप्युटीज) के एक सदस्य भी शामिल हैं।

less than 1 minute read
Jan 29, 2026
कोलंबिया प्लेन क्रैश (फोटो- सोशल मीडिया)

भारत के बाद कोलंबिया से भी विमान हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को लापता हुए विमान बीचक्राफ्ट 1900 का मलबा मिल गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में विमान सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कोलंबियाई संसद (चेंबर ऑफ डेप्युटीज) के एक सदस्य भी शामिल हैं।

दरअसल, कोलंबिया और वेनेजुएला सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा एक छोटा प्लेन लापता हो गया था। इसके बाद कोलंबियाई प्रशासन ने प्लेन की खोजबीन शुरू की। कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और एयरलाइन SATENA ने कहा कि प्लेन का आखिरी बार संपर्क कैटटुम्बो के ऊपर दर्ज किया गया था। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें

आसमान में डर का वो पल: अजित पवार घबरा गए थे, फडणवीस ने ऐसे संभाली हालात

कोलंबियाई प्रशासन ने कहा कि प्लेन ने बुधवार को 11.42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले प्लेन का ATC से संपर्क टूट गया। प्रशासन ने कहा कि विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके में मिला। खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के कारण तलाशी अभियान में रेस्क्यू दल को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब हादसे की जांच में जुटे हैं। प्राथमिक तौर पर हादसे को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Updated on:
29 Jan 2026 07:28 am
Published on:
29 Jan 2026 06:29 am
Also Read
View All

अगली खबर