प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों नेता एक ही कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
PM Modi In Malaysia: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंच गए है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक साथ एक ही कार में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। क्वालालंपुर में पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय पहुंचा। इस दौरान लगभग 800 लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में क्लासिकल और लोक नृत्य किया।
पीएम मोदी ने वहां लोगों को संबोधन किया। उन्होंने जैसे ही अपना संबोधन शुरू करने के लिए मंच पर पहुंचे, 'मोदी-मोदी' के नारे लगने लगे। लोगों ने तालियां बजाकर पूरे उत्साह से पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री इब्राहिम तक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल भाषा और संस्कृति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि तमिल के लोगों ने अपने टैलेंट से मानवता की सेवा की है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि भारत के उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जिन्होंने हमारे देश का बजट 9 बार प्रस्तुत किया है, और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री मुर्गन लोगनाथन मुरुगन ये सभी तमिलनाडु से आते हैं।
उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि आपको पता है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाना गाते हैं, लेकिन कई भारतीयों को यह नहीं पता। मलेशियाई पीएम के भारत दौरे के दौरान भारतीय काफी हैरान थे। उनके गाने का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह पुराना बॉलीवुड गाना गा रहे थे। वह एमजीआर के तमिल गाने भी बहुत पसंद करते हैं। उनके ऐसा कहते ही पीएम अनवर भी हंस पड़े।