विदेश

‘वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे…’: जापानी महिलाओं ने राजस्थानी गीत गाकर PM मोदी का किया स्वागत, देखें VIDEO

PM Modi visit to Japan: प्रधानमंत्री मोदी का टोक्यों पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान पोशाक पहनी जापानी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीत गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

2 min read
Aug 29, 2025
जापानी महिलाओं ने राजस्थान लोकगीत गाकर किया पीएम मोदी का स्वागत (Photo-ANI)

PM Modi visit to Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त 2025 को अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह में भारतीय संस्कृति की अनूठी छाप दिखी, जब राजस्थानी पोशाक में सजी जापानी महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत गाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें

‘भारत ने छोड़ा पानी तो बहकर आ गईं लाशें…’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दिया विवादित बयान

जापानी महिला का राजस्थानी भजन

स्वागत के दौरान एक जापानी महिला जो खुद को ‘राजस्थानी मधु’ के नाम से पुकारती है, ने विशेष आकर्षण बटोरा। उन्होंने बताया, मैंने पीएम मोदी का स्वागत हिंदी में किया। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं गा सकती हूं। मैंने हां कहा और उनके लिए एक भजन वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे… गाया। इस अनूठे स्वागत ने न केवल भारतीय परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया, बल्कि दोनों देशों के बीच जन-से-जन संपर्क को भी मजबूत किया।

पीएम मोदी को जापान में मिला ‘दारुमा गुड़िया’ का खास तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान यात्रा के दौरान शुक्रवार को दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सीशी हिरोसे से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी को दारुमा गुड़िया के रूप में खास तोहफा मिला। यह सौभाग्य का प्रतीक एक पारंपरिक जापानी गुड़िया है। दारुमा गुड़िया बौद्ध धर्म के जेन संप्रदाय के संस्थापक बोधिधर्म (दारुमा दैशी) पर आधारित है। यह गुड़िया दृढ़ता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। इसका उपयोग लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं, इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

दारुमा गुड़िया क्या है?

दारुमा गुड़िया एक खोखली, गोल, जापानी पारंपरिक गुड़िया है जिसे बौद्ध धर्म की जेन परंपरा के संस्थापक बोधिधर्म के आधार पर बनाया गया है। ये गुड़ियाएं आमतौर पर लाल रंग की होती हैं और भारतीय भिक्षु बोधिधर्म को दर्शाती हैं, लेकिन क्षेत्र और कलाकार के आधार पर इनके रंग और डिजाइन में काफी भिन्नता होती है।

इसका महत्व क्या है?

माना जाता है कि ये गुडियां सौभाग्य लाती हैं तथा जापानी कहावत 'सात बार गिरो, आठ बार उठो' को साकार करती हैं। परंपरागत रूप से जापानी लोग कोई व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करने से पहले उसकी प्राप्ति के इरादे से गुड़िया की एक आंख को रंगते हैं। दूसरी आंख तब तक खाली रहती है जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता। यह आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य करने की याद दिलाती है।

पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे के साथ भारत-जापान सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और जापान-भारत संघ के अध्यक्ष योशीहिदे सुगा के साथ मेरी बैठक बहुत अच्छी रही। हमने भारत-जापान सहयोग के विभिन्न आयामों और इसे और कैसे गहरा किया जा सकता है, इस पर चर्चा की। हमारी चर्चा में इस बात पर चर्चा हुई कि प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग कैसे बनाया जाए। मोदी ने फुमियो किशिदा के साथ व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य विषयों पर भारत-जापान द्विपक्षीय साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें

जानिए Daruma Doll की कीमत, जिसे जापान से लेकर भारत आएंगे PM Modi

Updated on:
29 Aug 2025 11:03 pm
Published on:
29 Aug 2025 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर