विदेश

‘भारत जो चाहेगा, उसे मिलेगा…’, दिल्ली कार्यक्रम में लाइव फोन कॉल पर बोले ट्रंप, PM मोदी को बताया पक्का दोस्त

Trump on PM Modi: दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव फोन कॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा, ‘भारत जो चाहेगा, उसे मिलेगा’ और पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त बताया।
2 min read
• •
May 24, 2026
PM Modi Trump Phone Call
PM Modi Trump Phone Call (AI Image)

PM Modi Trump Phone Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लाइव फोन कॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। अमेरिका की स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मौजूद थे, तभी ट्रंप ने फोन पर संबोधन देते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और भारत-अमेरिका संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं।

ट्रंप ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्यार करता हूं। मोदी शानदार हैं, वह मेरे दोस्त हैं। भारत जो चाहता है, उसे मिलता है। भारत को अगर किसी मदद की जरूरत हो तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है।”

भारत के साथ पहले से ज्यादा करीबी

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते ऐतिहासिक रूप से सबसे मजबूत दौर में हैं। उन्होंने कहा, “हम कभी भारत के इतने करीब नहीं थे। भारत हम पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।”

उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की भी जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका की ओर से बड़े लोग काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से उन्हें व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी सौंपा। माना जा रहा है कि अगले महीने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और ट्रंप की मुलाकात हो सकती है।

ट्रेड डील और ऊर्जा सहयोग पर जोर

भारत दौरे पर आए मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत जल्द एक बड़ी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद और टिकाऊ बताया है।

रूबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक के बाद कहा कि व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।

भारत जो चाहेगा, मिलेगा

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते, ऊर्जा साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को लेकर बातचीत तेज हो गई है। हाल के महीनों में टैरिफ और व्यापार नीतियों को लेकर कुछ तनाव जरूर देखने को मिला था, लेकिन दोनों देश अब रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश में जुटे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इस सार्वजनिक बयान का मकसद भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत संदेश देना है।

Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव