विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी खास टॉफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है। इटली की पीएम ने इस खास पल का वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
2 min read
• •
May 20, 2026
Modi gifts Melodi Toffee to Meloni
पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की (फोटो- मेलोनी एक्स पोस्ट)

PM Modi Italy Visit: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच के दोस्ताना रिश्ते एक बार फिर चर्चा में हैं। पीएम मोदी इन दिनों इटली के दौरे पर है और इस दौरान पीएम मेलोनी से उनकी मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह वीडियो पीएम मेलोनी ने खुद शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट में देते नजर आ रहे है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में मुस्कुराते नजर आए दोनों नेता

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए और हल्के अंदाज में बातचीत करते दिखे। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यूजर्स इसे भारत-इटली रिश्तों का स्वीट मोमेंट बता रहे हैं। वीडियो में मेलोनी हाथ में मेलोडी टॉफी का पैकेट पकड़े नजर आती हैं और कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए मेलोडी कहते हैं। दोनों नेताओं की यह हंसी और सहज अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

मेलोनी ने कहा गिफ्ट के लिए धन्यवाद

मेलोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इस पल को बेहद प्यारा बताया। कई लोगों ने इसे दोनों देशों के मजबूत व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंधों का संकेत माना। वीडियो के वायरल होने के बाद मेलोडी और मोदी मेलोनी इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि पीएम मोदी और मेलोनी का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर फैंस लंबे समय से हैशटैग मेलोडी ट्रेंड करते आए है। जिसके बाद खुद पीएम मोदी का इस तरह मेलोनी को यह टॉफी गिफ्ट करना काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

इटली दौरे में दिखी मजबूत भारत-इटली दोस्ती

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे थे। रोम पहुंचने के बाद उनकी मुलाकात मेलोनी के साथ डिनर पर हुई। दोनों नेताओं ने कई वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने को लेकर औपचारिक वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कालीज़ीयम का भी दौरा किया। यह ऐतिहासिक स्थल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध प्राचीन एम्फीथिएटर में गिना जाता है। मोदी ने वहां की तस्वीरें और अनुभव भी साझा किए। इटली में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Updated on:
20 May 2026 02:17 pm
Published on:
20 May 2026 12:41 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव