
PM Modi and Giorgia Meloni (Photo- X/@GiorgiaMeloni)
PM Narendra Modi Rome Visit: पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचें, जहां उनका स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक खास अंदाज में सेल्फी लेकर किया। जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर 'एक्स' पर शेयर किया और पोस्ट में लिखा, 'मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है। इस दौरे पर पीएम मोदी की रोम में जॉर्जिया मेलोनी के अलावा इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से बैठक होनी है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, मैं रोम पहुंच गया हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलूंगा। उनके साथ चर्चा करूंगा। इस दौरे का मुख्य जोर भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा, जिसमें 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा' (IMEC) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029' की भी समीक्षा की जाएगी। मैं संयुक्त राष्ट्र के 'खाद्य और कृषि संगठन' के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।
जॉर्जिया मेलोनी द्वारा 'एक्स' पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर करने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर एक यूजर ने 'एक्स' पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैच मेड इन इटली!'
एक अन्य 'एक्स' यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट की पसंदीदा कूटनीतिक जोड़ी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है। भारत और इटली के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गए हैं!'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली दौरा रणनीतिक और कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ फंडिंग रोकने और नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2023 के बाद मोदी और मेलोनी की यह आठवीं मुलाकात है, जो मजबूत होते भारत-इटली संबंधों को दर्शाती है। दोनों नेता ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29’ की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 14.25 बिलियन यूरो तक पहुंच चुका है, जिसे 2029 तक 20 बिलियन यूरो करने का लक्ष्य रखा गया है। इटली ने भारत में 3.66 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश किया है, जबकि टाटा मोटर्स द्वारा इवेको ग्रुप के अधिग्रहण ने आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती दी है।
Updated on:
20 May 2026 07:36 am
Published on:
20 May 2026 07:01 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
