20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समझौते को बेताब, युद्ध जल्द खत्म होगा; तेल की कीमतों में भारी गिरावट का दावा

US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान समझौते के लिए तैयार है और मौजूदा तनाव जल्द खत्म हो सकता है। इस बीच अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 20, 2026

US Iran Conflict

ईरान के साथ युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया (Photo-ANI)

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान समझौता करने के लिए बेहद बेताब है और मौजूदा तनाव जल्द ही खत्म हो जाएगा। साथ ही ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक तेल की कीमतों (Trump Oil Prices Statement) में बड़ी गिरावट भी देखने को मिल सकती है, क्योंकि बाजार में तेल की भरपूर आपूर्ति मौजूद है।

तेल की कीमतों में आएगी गिरावट

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया में इतना ज्यादा तेल मौजूद है कि कीमतें तेजी से नीचे आएंगी। हम इस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देंगे। ईरान समझौता करना चाहता है।

राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

इस बीच, अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति के ईरान के खिलाफ सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनेट में 50-47 वोटों से प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया, जिसमें चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का समर्थन किया।

यह प्रस्ताव डेमोक्रेटिक सीनेटर टिम केन द्वारा पेश किया गया था। इसमें कहा गया है कि बिना औपचारिक युद्ध घोषणा या विशेष सैन्य अनुमति के अमेरिका को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से पीछे हटना होगा।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ ने इसे असंवैधानिक युद्ध रोकने की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं, बर्नी सैंडर्स ने कहा कि अमेरिकी जनता अनंत युद्धों पर अरबों डॉलर खर्च नहीं करना चाहती।

अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत जारी

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इससे पहले ट्रंप ने कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं की अपील के बाद ईरान पर प्रस्तावित अमेरिकी हमले को फिलहाल टाल दिया था।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि कतर, सऊदी अरब  और यूएई ने उनसे सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी क्योंकि ईरान के साथ गंभीर वार्ता जारी है। हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका बड़े स्तर की सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा।