विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी मिले प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई बिज़नेस लीडर्स से, भारत में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

PM Modi Meets Prominent Australian Business Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने आज सिडनी में कई प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई बिज़नेस लीडर्स से मुलाकात की।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2023, 12:27 PM IST
pm_modi_meeting_australian_business_leaders.jpg
PM Narendra Modi meets prominent Australian business leaders

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय अपने तीन देशों के 6 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। जापान (Japan) से शुरू हुए इस दौरे का दूसरा चरण पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) रहा और तीसरा चरण ऑस्ट्रेलिया (Australia)। सोमवार को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। यहाँ सिडनी में पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज़ (Anthony Albanese) से भी मुलाकात करेंगे। इनके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में कई दूसरे प्रमुख लोगों से भी मिलेंगे।


भारत में निवेश का आमंत्रण

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बिज़नेस लीडर्स के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें भारत आकर निवेश करने के लिए आमंत्रण भी दिया। पीएम मोदी ने कई सेक्टर्स में प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई बिज़नेस लीडर्स को निवेश का आमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने भारत को असीम संभावनाओं की धरती बताते हुए प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई बिज़नेस लीडर्स को निवेश के लिए भारत को सबसे बेहतरीन जगह बताया।


यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में चलाया देसी खाने का जादू, विदेशी राजनेता भी हुए दीवाने

ऑस्ट्रेलियाई बिज़नेस लीडर्स हुए पीएम मोदी से प्रभावित

पीएम मोदी से मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बिज़नेस लीडर्स काफी प्रभावित हुए। उन्होंने पीएम मोदी की बिज़नेस के विषय में समझ को काफी सराहा और भारत में निवेश के लिए उत्साह भी जाहिर किया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले 5 साल में दोगुना हो सकता है व्यापार

पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान द्विपक्षीय मीटिंग्स में हिस्सा लिया, जिनका सकारात्मक असर पड़ा। दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा हुई। ऐसे में आने वाले 5 साल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला व्यापार दोगुना हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अमरीकी राज्य Montana में बैन के खिलाफ TikTok ने दर्ज किया मुकदमा, बैन हटाने की मांग

Published on: