5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में चलाया देसी खाने का जादू, विदेशी राजनेता भी हुए दीवाने

PM Narendra Modi In Papua New Guinea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने 6 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। तीन देशों के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी रविवार को एक दिन के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे और आज वहाँ से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी के लिए लंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें देसी खाने की धूम रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 May 2023, 5:20 PM IST

pm_narendra_modi_with_james_marape_1.jpg

Indian PM Narendra Modi with Papua New Guinea PM James Marape

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय अपने तीन देशों के 6 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। जापान (Japan) से शुरू हुए इस दौरे का दूसरा चरण पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) रहा और तीसरा चरण ऑस्ट्रेलिया (Australia)। पीएम मोदी रविवार, 21 मई को एक दिन के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। पापुआ न्यू गिनी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ और देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (James Marape) खुद भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। इतना ही नहीं, पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी में ही फिज़ी और पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा गया। साथ ही पीएम मोदी के सम्मान में आज, सोमवार, 22 मई को लंच का आयोजन भी किया गया। इस लंच की खास बात रही इसका मेन्यू।


विदेश में छाया देसी खाने का जादू

पीएम मोदी के लिए आज पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (Forum For India-Pacific Islands Cooperation - FIPIC) के तीसरे शिखर सम्मेलन के अवसर पर लंच का आयोजन किया गया। इस लंच की खास बात रही इसका मेन्यू। विदेश में आयोजित इस लंच में देसी खाने का जादू FIPIC के लीडर्स के सर चढ़कर बोला और उन्होंने इसे खूब पसंद किया। इस लंच में भारतीय खाने के कई स्वादिष्ट पकवान रहे जिनका मेहमानों ने लुत्फ उठाया।

लंच में कौनसे देसी पकवानों का उठाया विदेशी मेहमानों ने लुत्फ?

पापुआ न्यू गिनी में आज आयोजित लंच का मेन्यू भी सामने आ गया है। इस लंच के मेन्यू में खांडवी, मिलेट एण्ड वेजिटेबल सूप, मलाई कोफ्ता, राजस्थानी रागी गट्टा करी, वेजिटेबल कोल्हापुरी, दाल पंचमेल, मिलेट बिरयानी, नन्नू फुल्का, मसाला छाछ, पान कुल्फी, रबड़ी के साथ मालपुआ रहा जिसे मेहमानों ने खूब पसंद किया।

इसके अलावा लंच से पहले मसाला चाय, हरी चाय, पुदीने वाली चाय और ताज़ा ब्रू की हुई पापुआ न्यू गिनी कॉफी भी मेन्यू में थी।


यह भी पढ़ें- विदेश में फिर बजा पीएम नरेंद्र मोदी का डंका, पापुआ न्यू गिनी और फिज़ी ने सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा