विदेश

पीएम मोदी ने लगाया नेतन्याहू को फोन, युद्ध के बारे में कह दी बड़ी बात

Iran-US Israel War: ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है और फिलहाल इसके खत्म होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। इसी बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है।

2 min read
Mar 02, 2026
Indian PM Narendra Modi with Israeli PM Benjamin Netanyahu (Photo - PM Modi's social media)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) के ईरान (Iran) पर हमले से मिडिल ईस्ट (Middle East) में गंभीर युद्ध शुरू हो गया है। इस युद्ध में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडर मारे गए हैं। अमेरिकी और इज़रायली हमलों से ईरान में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि ईरान भी पीछे नहीं हट रहा और इज़रायल के साथ ही मिडिल ईस्ट में जिन-जिन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, वहाँ हमले कर रहा है। यह युद्ध अभी लंबा चल सकता है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने साफ कर दिया है कि करीब एक महीने तक ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें

ईरान के हमलों में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर ट्रंप का फूटा गुस्सा, बदला लेने की दी धमकी

पीएम मोदी ने लगाया नेतन्याहू को फोन

इसी बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस फोन कॉल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रमों पर मैंने उन्हें भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। साथ ही भारत ने इस युद्ध को जल्द खत्म करने की ज़रूरत को दोहराया।"

अमेरिकी सैनिकों की हुई मौत, ट्रंप लेंगे बदला

ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमलों में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अमेरिकी सैनिकों की मौत पर राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा फूट गया है। उन्होंने अमेरिकी सैनिकों की मौत का ईरान से बदला लेने की धमकी दी है। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि इस युद्ध में अमेरिका के और सैनिक भी मारे जा सकते हैं क्योंकि युद्ध में ऐसा ही होता है।

Also Read
View All

अगली खबर