Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में 54 देशों के नेता, शाही परिवारों के सदस्य और लाखों श्रद्धालु वेटिकन पहुंचे। इस वेला में लोगों की आंखें नम हो आईं।
Pope Francis Funeral : पोप फ्रांसिस की आखिरी ख्वाहिश के अनुसार सदियों पुरानी परंपरा से हट कर बेसिलिका डी सांता मारिया मैगीगोर में दफन (Pope Francis Funeral) करने का फैसला किया गया है। वैसे आम तौर पर पोप को वेटिकन सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे दफनाया जाता था, लेकिन पोप फ्रांसिस (Pope Francis News Hindi) ने सादा मकबरे में दफन (Vatican Pope funeral) करने की इच्छा जताई थी, इस वजह से यह बदलाव हुआ। गौरतलब है कि कुल 54 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 12 शाही परिवारों के सदस्य इस मौके पर मौजूद हैं। वहीं करीब 2.5 लाख लोग वेटिकन पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को दर्शन का समय खत्म होने के बाद उनकी पार्थिव देह ताबूत में बंद कर दी गई थी। पोप के अंतिम संस्कार (Pope Francis last rites) के कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) , भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के राजा और रानी और ब्राजील के राष्ट्रपति कई देश के नेता शामिल हैं।
आखिरी समय लोगों ने ताबूत के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी ली तो इस पर गुस्से का इजहार किया गया। वेटिकन के बाहर इस मौके पर ली गई कुछ फोटो ऑनलाइन भी शेयर की गई हैं। ये फोटो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा देखा गया है
कब- वेटिकन समय के अनुसार सुबह 10 बजे। (भारत में दोपहर 1:30 बजे) शुरू हो कर 11:45 बजे (भारत में 3:15 बजे) खत्म होगा।
कहां- बेसिलिका डी सांता मारिया मैगीगोर।
किसके हाथों- कार्डिनल्स कॉलेज के डीन, कार्डिनल जियोवानी बैटिस्टा रे सेवा का नेतृत्व कर रहे हैं।
हज़ारों लोग 6 किमी (3.7 मील) के रास्ते पर चलेंगे, जहाँ फ्रांसिस को दफनाया जाएगा।
पोप केवल वेटिकन सिटी के प्रमुख नहीं होते, बल्कि वे दुनियाभर के कैथोलिक ईसाइयों के आध्यात्मिक नेता भी होते हैं। पोप का प्रभाव धर्म, राजनीति, और वैश्विक सामाजिक मुद्दों पर भी गहरा होता है। पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल के दौरान शांति, समानता और करुणा का संदेश फैलाया, और आधुनिक युग में चर्च की भूमिका को नया स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
वेटिकन सिटी एक स्वतंत्र देश (sovereign state) है जो इटली के रोम शहर के भीतर स्थित है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल केवल लगभग 44 हेक्टेयर (0.44 वर्ग किमी) है।
देश: वेटिकन सिटी (Vatican City)
स्थित है: रोम, इटली के भीतर
विशेषता: पोप का आधिकारिक निवास और कैथोलिक चर्च का मुख्यालय।