विदेश

Porn Ban: बुर्किना फासो में पॉर्न पर लगा बैन

Porn Banned In This Country: हाल ही में एक देश में पॉर्न पर बैन लगा दिया गया है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि किस देश में ऐसा हुआ? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Porn banned in Burkina Faso
Porn banned in Burkina Faso

दुनियाभर में पॉर्न/पॉर्नोग्राफी (Porn/Pornography) को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोग इसे गलत मानते हैं, तो कई लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं है। कई लोगों का मानना है कि पॉर्न समाज के लिए सही नहीं है, तो कई लोग मानते हैं कि पॉर्न से समाज को कोई खतरा नहीं है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहाँ पॉर्न काफी देखा जाता है, तो कुछ ऐसे भी देश हैं जहाँ पॉर्न देखना मना है। हम यहाँ उन देशों की बात कर रहे हैं जिनमें पॉर्न पर बैन लगाया हुआ है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहाँ पॉर्न पर बैन लगा हुआ है। अब हाल ही में एक और देश ने पॉर्न पर बैन लगा दिया है।

बुर्किना फासो में पॉर्न पर लगा बैन

वेस्ट अफ़्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) में हाल ही में पॉर्न पर बैन लगा दिया गया है। यह फैसला देश की जुंटा (सेना) ने लिया है क्योंकि बुर्किना फासो में सैन्य शासन चलता है। पॉर्न पर बैन लगाने का फैसला बुर्किना फासो की सेना के मुख्य नेता इब्राहिम ट्रैओरे (Ibrahim Traoré) ने लिया है, जो बुर्किना फासो का अंतरिम राष्ट्रपति भी है।


2022 में हुआ था तख्तापलट

बुर्किना फासो में 2022 में सेना ने सरकार से शासन छीनते हुए तख्तापलट कर दिया था। तभी से बुर्किना फासो में सेना का शासन चल रहा है। कुछ समय पहले ही बुर्किना फासो में सेना के शासन की अवधि 60 महीने बढाकर 2029 तक कर दी गई है। यह 2 जुलाई से प्रभाव में आ जाएगी। उसके बाद भी बुर्किना फासो में लोकतंत्र की वापसी होगी या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के आमंत्रण पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पहुंची भारत

Updated on:
21 Jun 2024 06:20 pm
Published on:
21 Jun 2024 06:19 pm