विदेश

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा – ‘हम दोनों देते हैं काम को अंजाम, ज़्यादातर…’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Mar 27, 2026
Indian PM Narendra Modi and US President Donald Trump (Photo - PM Modi's social media)

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) समय-समय पर भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तारीफ करते रहते हैं। कई मौकों पर ट्रंप खुद को पीएम मोदी का फैन भी बता चुके हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध (Middle East War) पर बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। दोनों ने होर्मुज स्ट्रेट के खुले रहने, सुरक्षित और सुलभ रहने को पूरी दुनिया के लिए ज़रूरी बताया। साथ ही शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई। अब ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है।

"हम दोनों देते हैं काम को अंजाम"

ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों और पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए कहा, "भारत के साथ हमारे बेहतरीन संबंध आगे चलकर और भी मजबूत होंगे। पीएम मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं। ज़्यादातर लोगों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।" ट्रंप के इस बयान को भारत में अमेरिकी दूतावास (US Embassy In India) के आधिकारिक अकाउंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

भारत के लिए खुला हुआ है होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल है। ऐसे में युद्ध की वजह से कई देशों को तेल की सप्लाई रुक गई है। मिडिल ईस्ट में अन्य देशों के होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से तेल निर्यात करने पर भी रोक लगा दी है और इसका फायदा ईरान को हो रहा है। हालांकि ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है। इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से भारत में तेल और गैस के जहाजों के आने पर कोई रोक नहीं लगी है और अब तक कई जहाज तेल और गैस लेकर देश में आ चुके हैं। भारत सरकार ने भी नागरिकों को आश्वासन दिया है कि देश में तेल और गैस की सप्लाई में कोई परेशानी नहीं आएगी।

Also Read
View All

अगली खबर