विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की से, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली मुलाकात

PM Modi Meets Ukrainian President Zelenskyy: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की से मिले। दोनों देशों के लीडर्स में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहली मुलाकात है।

2 min read
May 20, 2023
Indian Prime Minister Narendra Modi meets Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय जापान (Japan) के हिरोशिमा (Hiroshima) में हैं। पीएम मोदी हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में शामिल होने गए हैं, जो 19-21 मई तक आयोजित होगा। इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी G7 देशों के लीडर्स से मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आज इस सम्मेलन का दूसरा दिन है और आज पीएम मोदी की ऐसे देश के राष्ट्रपति से मुलाकात हुई है जो देश पिछले एक साल से ज़्यादा समय से चर्चा में बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं यूक्रेन (Ukraine) की।


पीएम मोदी मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की से

G7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन आज साइडलाइन्स पर पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से मिले। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद दोनों देशों के लीडर्स की यह पहली मुलाकात है।


हुई अहम मुद्दों पर चर्चा

दोनों देशों के लीडर्स के बीच सिर्फ मुलाकात ही नहीं, बातचीत भी हुई। इस मुलाकात का इंतज़ार ज़ेलेन्स्की काफी समय से कर रहे थे। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के लीडर्स के बीच यह पहली मुलाकात है। हालांकि इस दौरान दोनों ने कुछ मौकों पर फोन पर बातचीत की, पर दोनों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली आमने-सामने की मुलाकात रही। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने कभी भी रूस की निंदा नहीं की। हालांकि भारत ने समय-समय पर दोनों देशों को शांति से इस मामले को सुलझाने की सलाह दी है। ज़ेलेन्स्की ने भी समय-समय पर भारत से इस युद्ध में मदद की मांग की है और भारत ने समय-समय पर यूक्रेन को मेडिकल सहायता प्रदान की है। यूक्रेन की तरफ से तो यहाँ तक कहा गया है कि भारत इस युद्ध को रुकवा सकता है।

बातचीत में पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह बातचीत और डिप्लोमेसी को खुले तौर पर समर्थन देंगे जिससे आगे शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकला जा सके। साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन के लोगों के लिए हेल्थकेयर और अन्य प्रकार से मानवीय सहायता देना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- बराक ओबामा समेत 500 अमरीकियों पर रूस ने लगाया बैन

Published on:
20 May 2023 04:12 pm
Also Read
View All