विदेश

ब्रिटिश राजघराने के महल में भटक रही हैं 25 राजाओं और रानियों की आत्माएं, एक का भूत महारानी एलिजाबेथ ने भी देखा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दावा किया कि वह विंडसर कैसल में थीं। उसी दौरान उन्‍होंने और राजकुमारी मार्गरेट ने पूर्व महारानी एलिजाबेथ प्रथम के भूत को देखा था। यह भूत महल में लाइब्रेरी के पास घूम रहा था। महारानी के महल के बारे में कई लोगों का मानना है कि यहां पर पूर्व राजाओं और रानियों के भूत देखे गए हैं।

2 min read
Nov 05, 2021
queen.jpg

नई दिल्ली।

ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने महल में 'भूत' देखा था और उसे देखने के बाद वह काफी डर गई थीं। उन्‍होंने इस खौफनाक रात के बारे में अपने अनुभवों को शेयर किया है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दावा किया कि वह विंडसर कैसल में थीं। उसी दौरान उन्‍होंने और राजकुमारी मार्गरेट ने पूर्व महारानी एलिजाबेथ प्रथम के भूत को देखा था। यह भूत महल में लाइब्रेरी के पास घूम रहा था।

महारानी के महल के बारे में कई लोगों का मानना है कि यहां पर पूर्व राजाओं और रानियों के भूत देखे गए हैं। इनकी तादाद करीब 25 तक हो सकती है। ये भूत महल की दीवारों में छिपे हुए हैं। ट्रेवेल वेबसाइट विजिट ब्रिटेन के मुताबिक महारानी और राजकुमारी मार्गरेट ने पूर्व महारानी एलिजाबेथ प्रथम के भूत को देखने का दावा किया। उन्‍होंने बताया कि यह अध्‍ययन कक्ष के आसपास घूम रहा था। इस भूत के कदमों की आहट उसके आने से पहले सुनाई दे रही थी।

महल के अंदर भूतों पर किताब लिखने वाले रिचर्ड जोन्‍स ने एक सुरक्षाकर्मी का अनुभव बताया। उन्‍होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ प्रथम के भूत को लाइब्रेरी के बाहरी कमरे में देखा गया था। यही नहीं, जार्ज द्वितीय के भूत को भी लाइब्रेरी के नीचे एक अन्‍य कमरे में देखे जाने का दावा किया गया है। पागलपन के दौरों के बाद जार्ज द्वितीय को इस कमरे में बंद किया जाता था। किंग जॉर्ज तृतीय के भूत को भी विंडसर कैसल में कई बार देखे जाने का दावा किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किंग जॉर्ज को कमरे की ख‍िड़की से झांकते हुए देखा गया है जहां उन्‍हें अक्‍सर हिरासत में रखा जाता था। इसके अलावा हेनरी अष्‍टम के भूत को भी कैसल के अंदर देखा गया था, लेकिन बाद में वह गायब हो गए। यही नहीं उनकी पत्‍नी अन्‍ने बोलेयन को रोते हुए कथित रूप से देखा गया था। अन्‍ने की हत्‍या कर दी गई थी।

Published on:
05 Nov 2021 07:12 pm
Also Read
View All
Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

’50 साल पहले अपने बड़े भाई को खोया’, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान को किसी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने दूंगा