
Trump-Meloni: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 संग इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थी, लेकिन मैं उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाना चाहता था। पर मुझे उन पर तरस आ गया। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। मेलोनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को यह बात याद रखनी चाहिए कि न मैं और न ही कोई इतालवी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब हैं।
ट्रंप के बयान के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी ने सख्त कदम उठाते हुए अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का बयान सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं। इटली के उप प्रधानमंत्री ने भी ट्रंप के बयान को इटली का अपमान बताया। मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के सीनेट नेता लूचियो मलान ने कहा कि ट्रंप पहले भी यूरोपीय नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें कर चुके हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद फिलिपो सेंसी ने कहा कि किसी को भी इतालवी प्रधानमंत्री से इस तरह अहंकारी लहजे में बात करने का अधिकार नहीं है।
अमेरिका में जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार जीते और सत्ता में आए तो मेलोनी एकमात्र ऐसी यूरोपीय नेता थी, जो ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में गई थी। दोनों नेता विचारधार के आधार पर दक्षिणपंथी खेमे से आते हैं। दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खूब तारीफ की। 2024 व 2025 में कई मौकों पर उन्हें खूबसूरत और शानदार नेता बताया, लेकिन 2026 में ईरान युद्ध ने सबकुछ बदल दिया। उन्होंने ईरान युद्ध के लिए हथियार ले जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को सिसिली में एयरबेस का इस्तेमाल करने की इजाजत भी नहीं दी। इसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत यूरोपीय नेताओं पर भड़क गए।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने करारा जवाब दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। श्रीनेता ने कहा कि पीएम मोदी और सरकार को इटली से सीखने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री जी, ऐसे जवाब देते हैं ट्रम्प को। कुछ सीखिये। भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने। देश की बेइज्जती नहीं करवाते।