विदेश

आरएसएफ ने अस्पताल पर बरसाए बम, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

Sudan Crisis: सूडान में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं और आए दिन कहीं न कहीं हमले हो रहे हैं। अब एक बार फिर आरएसएफ ने बमबारी करते हुए निर्दोष लोगों की जान ले ली है।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
RSF attack in Sudan (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच पावर के लिए 15 अप्रैल 2023 को युद्ध शुरू हुआ था, जिसकी वजह से अब तक सूडान में हज़ारों लोग मारे गए हैं। इस वजह से लाखों लोगों ने अपना घर गंवा दिया है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। करोड़ों लोग खाने के संकट से गुज़र रहे हैं। सूडान में ज़्यादातर हमले आरएसएफ के लड़ाके ही करते हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही मामला देखने को मिला है। आरएसएफ ने गुरुवार को दक्षिण कोर्डोफन (South Kordofan) में एक बार फिर भीषण हमला किया।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 216 बलूच उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट

अस्पताल पर बरसाए बम

आरएसएफ ने गुरुवार को दक्षिण कोर्डोफन में अल-कुवेइक सैन्य अस्पताल (Al-Kuweik Military Hospital) पर ड्रोन्स से बम बरसाए। इस हमले से जोरदार धमाके हुए और हाहाकार मच गया। अस्पताल को भी इस हमले से भारी नुकसान हुआ।

22 लोगों की दर्दनाक मौत

अल-कुवेइक सैन्य अस्पताल पर आरएसएफ के हमले में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर और तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। सूडान के डॉक्टर्स नेटवर्क की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई।

8 लोग घायल

आरएसएफ के इस हमले में अल-कुवेइक सैन्य अस्पताल में मौजूद 8 लोग घायल भी हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

धमकियों के बाद बनी सहमति, अमेरिका और ईरान में होगी बातचीत

Also Read
View All

अगली खबर