विदेश

Nepal Election: बालेन शाह की घंटी बजी, हवा में उड़ गए वामंपथी दल, RSP बड़ी जीत की ओर

Nepal election: नेपाल में वोटों की गिनती जारी है। झापा 5 सीट से RSP कैंडिडेट बालेन शाह पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
बालेन शाह (फोटो-IANS)

नेपाल में चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं। रवि लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और PM उम्मीदवार बालेन शाह की आंधी चल रही है। इस आंधी में वामपंथी दल और पुराने दिग्गज नेताओं की सियासी तंबू उखड़ चुकी है। सबसे दिलचस्प मुकाबला झापा 5 सीट पर है। यहां काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें

Iran-Israel War: ‘कहीं मिसाइलें हम सबको निगल न जाए…’ शशि थरूर बोले- सरकार जल्द हस्तक्षेप करे, हमारा बहुत कुछ दांव पर

165 सीटों पर रूझान मिलने शुरू

मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि उनका लक्ष्य 9 मार्च तक वोटों की गिनती पूरी करना है। 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (सीधे चुनाव) वाली 165 सीटों के रुझान आज मिलने शुरू हो जाएंगे, जबकि बाकी 110 सीटों का फैसला 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' प्रणाली के तहत होगा। 165 सीटों में से 44 सीटों पर RSP आगे चल रही है। शेर बहादुर देउबा की पार्टी नेपाली कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। अपदस्थ प्रधानमंत्री ओली की पार्टी CPN-UML 4 सीटों पर आगे है, जबकि पुष्प कमल दहल प्रचंड की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 3 सीटों पर आगे है।

काठमांडू-1 पर RSP को मिली जीत

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को काठमांडू-1 पर जीत मिली है। यहां पार्टी की उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की। वहीं, चितवन 2 में रबी लामिछाने से, और चितवन 3 में सोबिता गौतम पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के कोऑर्डिनेटर पुष्प कमल दहल की बेटी रेणु दहल से आगे चल रहे हैं। पिछले साल सितंबर 2025 में हुए 'Gen Z' आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव है, जिसने केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

Published on:
06 Mar 2026 11:16 am
Also Read
View All

अगली खबर