विदेश

अब इस देश पर अटैक के लिए रूस ने तैनात की सेना…न्युक्लियर वॉर तक की दी धमकी, चिंता में दुनिया…अब क्या होगा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने फिनलैंड और स्वीड़न का नाटो में जाना निरर्थक करार दिया है। अब रूस ने फिनलैंड (Finland) की सीमा पर सेना को हथियारों के साथ तैनात करने की तैयारी कर दी है।

2 min read
Russian President Vladimir Putin

फिनलैंड और स्व़ीडन का नाटो (NATO) में शामिल होना अब शायद उन्हें महंगा पड़ रहा है। NATO में शामिल होने के लिए रूस ने यूक्रेन को तबाह कर दिया बीते 2 साल से वहां युद्ध चल रहा है जो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। अब शाय़द फिनलैंड (Finland) में भी युद्ध के हालात बनते नज़र आ रहे हैं। दरअसल फिनलैंड का नाटो में शामिल होना रूस (Russia) को गवारा नहीं हो रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक इंटरव्यू में कह भी दिया कि फिनलैंड को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। अब रूस फिनलैंड की सीमा पर अपनी सेना को हथियारों के साथ तैनात कर रहा है। बड़े-बड़े टैंक सीमा पर चहलकदमी करेंगे।

'फिनलैंड को अब सेना देगी जवाब'

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस की समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिनलैंड और स्वीडन ने जो कदम उठाय़ा है वो उनके लिए ही विनाशकारी साबित होगा। फिनलैंड (Finland) की सीमा पर हमने कभी अपने सैनिक तैनात नहीं किए लेकिन अब हम ऐसा करेंगे। इसका मतलब है कि अब फिनलैंड में यूक्रेन (Ukraine) की तरह की तरह ही रूस तबाही मचाने जा रहा है। इसे लेकर पूरी दुनिया चिंता में पड़ गई है।

यूक्रेन को परमाणु युद्ध की धमकी

दूसरी तरफ उन्होंने यूक्रेन को अब परमाणु युद्ध (Nuclear War) की धमकी दे दी है। उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा कि रूस का परमाणु इंतजाम और जमीन, समुद्र और हवा में मार करने वाले हथियार अमेरिका की मुकाबले काफी आधुनिक और उन्नत हैं। उनका निशाना सटीक होता है। बता दें कि इससे भी पहले उन्होंने पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। रूस ने कहा था कि अगर उन्होंने यूक्रेन (Ukraine) की सहायता के लिए वहां अपनी सेनाएं भेजीं तो परमाणु युद्ध ही आखिरी विकल्प हो सकता है। सभी नाटो देश इसके लिए तैयार रहें। रूस के पास इन पश्चिमी देशों से निपटने के लिए कई आधुनिक परमाणु हथियार हैं।

क्यो फिनलैंड से नाराज है रूस ?

बता दें कि फिनलैंड बीते साल 4 अप्रैल को NATO का 31वां सदस्य बन गया था। इसे रूस के खिलाफ अमेरिका की बड़ी जीत मानी गई थी। वो इसलिए क्योंकि फिनलैंड रूस का पड़ोसी देश है और रुस के साथ फिनलैंड की सीमा जुड़ी हुई है जो करीब 13 सौ किलोमीटर की है।

स्वीडन से भी रूस को खतरा?

करीब एक हफ्ते पहले यानी 8 मार्च को स्वीडन NATO में शामिल हो गया था। खुद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने इसकी घोषणा की थी। स्वीडन (Sweden) के इतिहास में वो कभी किसी सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं रहा था यहां तक कि उसने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय में भी तटस्थता दिखाई थी।

Also Read
View All