विदेश

क्रीमिया में रूस के नेवी हेडक्वार्टर्स पर हुआ मिसाइल अटैक

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 2 दिन में 19 महीने पूरे हो जाएंगे। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में अब तक कई हमले हुए हैं। पर आज कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद रूस ने भी नहीं सोचा होगा।
2 min read
missile_attack_on_russian_naval_headquarters_in_crimea.jpg
Missile attack on Russian naval headquarters in Crimea

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 2 दिन में 19 महीने पूरे हो जाएंगे। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग करने का आदेश दिया था और तभी से यह युद्ध अब तब जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही कई शहरों में भीषण तबाही मच चुकी है। पर अभी भी यह युद्ध जारी है और यूक्रेनी आर्मी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते अभी भी युद्ध में डटी हुई है। इतना ही नहीं, यूक्रेन की आर्मी अपना काउंटरऑफेंस भी शुरू कर चुकी है। इस युद्ध में अब तक कई हमले किए जा चुके हैं और उनमें से ज़्यादातर हमले रूस की तरफ से ही किए जा रहे हैं। पर आज कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद रूस ने भी नहीं सोचा होगा।


क्रीमिया में रूस के नेवी हेडक्वार्टर्स पर मिसाइल अटैक

रूस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज क्रीमिया (Crimea) में उनके नेवी हेडक्वार्टर्स पर मिसाइल अटैक। इस मिसाइल अटैक के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया जा रहा है। हमले में कितना नुकसान हुआ इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि हो गई है। वहीं रूस के प्रॉक्सी ऑफिशियल ने इसे साइबर-अटैक बताया है।


क्रीमिया को वापस पाने की हो सकती है कोशिश

पिछले कुछ महीने में यूक्रेन अलग-अलग मौकों पर क्रीमिया को निशाना बना चुका है। क्रीमिया पहले यूक्रेन का ही हिस्सा था, पर 2014 में रूस ने क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया था। ऐसे में ये हमले इस बात का संकेत हो सकते हैं कि यूक्रेन फिर से क्रीमिया को पाने की कोशिश कर रहा है। इससे रूस की चिंता बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत के एक्शन के बाद कनाडा को आया होश, हिंदुओं को धमकी देने पर खालिस्तानी आतंकी को कनाडाई मंत्री ने लगाई लताड़