विदेश

रूस के ब्लैक सी नेवी बेस पर यूक्रेन ने किया अटैक, रुसी शिप्स ने प्लान किया फेल

Russia-Ukraine War: लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में अब यूक्रेन की तरफ से भी रूस पर हमले किए जा रहे हैं। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के नेवी बेस पर हमला किया। कहा और कब और क्या इसमें यूक्रेन को कामयाबी मिली? आइए जानते हैं।

2 min read
Aug 04, 2023
russian_naval_base_at_black_sea.jpg
Russian Naval Base at Black Sea

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 17 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेनी सेना लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से इस युद्ध में लगातार रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इसी वजह से इस युद्ध में रुसी सेना को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। यूक्रेन के काउंटरऑफेंसिव एक्शन के शुरू होने के बाद से ही यूक्रेन ने भी रूस पर हमले करने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में यूक्रेन ने एक और हमला किया जिसकी जानकारी रूस की तरफ से दी गई।


ब्लैक सी नेवी बेस पर यूक्रेन ने की अटैक की कोशिश

रूस का एक नेवी बेस ब्लैक सी पर भी है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यूक्रेन ने देर रात रूस के ब्लैक सी पर स्थित Novorossiysk नेवी बेस पर 2 मानवरहित नांवों (समुद्री ड्रोन्स) से हमला करने की कोशिश की। इन नेवी बेस पर रूस की सेना की एक टुकड़ी थी। यूक्रेन ने हथियारों से लैस दो नांव जिनमें कोई भी इंसान नहीं था से रूस के नेवी बेस पर हमला करते हुए उसे उड़ाने की कोशिश की।

रुसी शिप्स ने प्लान किया फेल

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन के इस अटैक के प्लान को रुसी शिप्स ने फेल कर दिया। रुसी शिप्स ने यूक्रेन की दोनों समुद्री ड्रोन्स को तबाह कर दिया।

Published on:
04 Aug 2023 12:18 pm