
Chinese kids using smartphone
स्मार्टफोन....एक सरल सा शब्द है पर बेहद ही कमाल की चीज़। आज के समय में स्मार्टफोन इंसान की ज़रूरत बन गया है। स्मार्टफोन इंसान की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। एक ऐसा हिस्सा जिसके बिना काम ही नहीं चलता। और यह स्वाभाविक भी है। स्मार्टफोन की मदद से कई काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसे बहुत ही काम की चीज़ माना जाता है। पर लगभग सभी चीज़ों के जहाँ फायदे होते हैं तो नुकसान भी होते हैं। और स्मार्टफोन के भी नुकसान होते हैं। स्मार्टफोन का ज़्यादा इस्तेमाल अच्छा नहीं होता और खास तौर पर बच्चों के लिए तो स्मार्टफोन के कई नुकसान होते हैं। पर आज के बच्चों के सिर पर तो जैसे स्मार्टफोन का नशा छाया होता है। और इस नशे से उनके घर वाले भी परेशान रहते हैं। चीन में भी बच्चों के स्मार्टफोन की लत की समस्या गंभीर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए चीन में जल्द ही एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की तय होगी लिमिट
चीन में बच्चों के स्मार्टफोन की लत को देखते हुए एक एक फैसला लेने पर विचार चल रहा है। इस फैसले के तहत बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की एक तय लिमिट होगी। इस लिमिट के अनुसार 16 से 18 साल के बच्चे दिन में सिर्फ 2 घंटे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। 8 से 16 वर्ष साल के बच्चे दिन में सिर्फ 1 घंटे ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं 8 साल से कम उम्र के बच्चे दिन में सिर्फ 8 मिनट ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए कानून भी बनाया जा सकता है।
इस बात की जानकारी साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना - सीएसी (Cyberspace Administration of China- CAC) ने दी।
स्कूलों में नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
चीन के शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए नियम के तहत बच्चों के स्कूल में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से बैन लगाया जाएगा। हालांकि बच्चे स्कूल में स्मार्टफोन ला सकेंगे, पर सिर्फ अपने माता-पिता की लिखित अनुमति से।
इंटरनेट इस्तेमाल पर भी लगेगी पाबंदी
सीएसी ने इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर भी बच्चों के लिए एक पाबंदी लगाने की सलाह दी है। इसके अनुसार बच्चे रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच स्मार्टफोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें-इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पार्टी का चुनाव चिन्ह अयोग्य घोषित होने का मंडरा रहा है खतरा
इंटरनेट कंपनियों और टेक कंपनियों की बढ़ी चिंता
चीन में बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लिमिट लगाए जाने की बात से इंटरनेट कंपनियों और टेक कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। इस तरह का कानून अगर बनता है तो इंटरनेट और टेक कंपनियों को नुकसान पहुंच सकता है।
टेक कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम
चीन में बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की लिमिट तय करने की चर्चाओं का असर देश के शेयर मार्केट पर भी पड़ा। इससे चीन की कई बड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए।
यह भी पढ़ें- कनाडा में मेटा ने दिया सोशल मीडिया यूज़र्स को झटका, अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नहीं देख पाएंगे न्यूज़
Published on:
3 Aug 2023, 6:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.