Russia-Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन पर क्रूज मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलारूस भी यूक्रेन पर हमला कर रहा है। इस हमले में करीब 300 लोगों की जान चली गई है साथ ही यूक्रेन की नौसेना को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।
Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार को युद्ध छिड़ गया है। रूस ने एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों में हमला कर दिया है। खबर है कि राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है। रूस के द्वारा किए गए हमले में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है। खबर है कि रूस के साथ बेलारूस ने भी मिलकर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन की सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि देश की नौसेना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। रूस के भारी रॉकेट हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले के बाद फ्रांस, तुर्की और अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत की है जिसके बाद यूक्रेन ने भी पलटवार शुरू कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी हमलों को देखते हुए कहा है कि, ‘मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा। हम अपने नाटो सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे।’
मॉस्को का कीव में दूतावास है और खार्किव, ओडेसा तथा ल्वीव में वाणिज्य दूतावास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन में अपने राजनयिक प्रतिष्ठानों को खाली कर दिया है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों को रूस छोड़ने का आग्रह किया है।
रूस की ओर से हमले की आशंकाओं को देखते हुए यूक्रेन के नागरिकों को सरकार द्वारा बेसिक सेना की ट्रेनिंग दी जा रही है, यूक्रेन सरकार ने कहा कि देश में हर वह शख्स जो सेना में लड़ने लायक है, उसे देश के लिए सेवा करते हुए अनिवार्य रूप से सेना में अपनी सेवाएं देने होंगी और देश की मदद करनी होगी। बता दें कि यूक्रेन के पास अभी करीब 2 लाख लोगों की सेना है।
यह भी पढ़ें- अमरीका का दावा, पुतिन ने दे दिया हमले का आदेश, यूक्रेन को घेर रखा है डेढ़ लाख रूसी सैनिकों ने
यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे हमले की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि, अगले 48 घंटे में रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला हो सकता है। चेतावनी में कहा है कि रूस ने हमला करने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
एक दिन पहले ही रूसी संसद ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विदेश में सैन्य तैनाती का पूरा अधिकार दिया था। खुद पुतिन ने कहा था कि वे डोनेट्स्क और लुहान्स्क को पीपुल्स रिपब्लिक घोषित करने के बाद उन्हें सैन्य सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहे हैं। यूक्रेन की तरफ से इन दो इलाकों को स्वतंत्र देश का दर्जा दिया जा रहा है।