विदेश

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच लागू हुआ तीन दिन का सीज़फायर

Russia-Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब तीन दिन के लिए सीज़फायर लागू कर दिया गया है।
2 min read
May 08, 2025
Vladimir Putin and Volodymyr Zelenskyy
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की। (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 3 साल से ज़्यादा समय बीत चुका है। 24 फरवरी, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिन में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन अभी तक इस युद्ध का अंत नहीं हुआ है। लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। हालांकि इस युद्ध की वजह से काफी तबाही भी मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध में अब तीन दिनों के लिए लोगों को राहत मिलेगी।

लागू हुआ तीन दिन का सीज़फायर

रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन का सीज़फायर लागू हो गया है। यह सीज़फायर 8 मई को मध्य-रात्रि से लागू हुआ और 11 मई तक प्रभाव में रहेगा। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर हमले नहीं किए जाएंगे।

किस वजह से लागू हुआ सीज़फायर?

दोनों देशों के बीच इस तीन के सीज़फायर का ऐलान खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया है। दरअसल 8 मई को दूसरे विश्व युद्ध में ‘विक्ट्री डे’ माना जाता है। 1945 में इसी दिन दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ था। इसी अवसर पर हर साल कई वेस्टर्न देशों में ‘विक्ट्री डे’ का जश्न मनाया जाता है और इसी वजह से पुतिन ने तीन दिन के युद्ध-विराम का ऐलान किया। इस सीज़फायर के ज़रिए रूस यह भी देखना चाहता है कि यूक्रेन इस युद्ध में शांति के लिए कितना तैयार है। हालांकि यूक्रेन इसे रूस का ढोंग मानता है।

यह भी पढ़ें- भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चीन ने जताया अफसोस, बढ़ते तनाव को लेकर जताई चिंता

Also Read
View All
बिल गेट्स ने कबूले 3 अफेयर, कहा- ‘एपस्टीन ने इन्हें दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की’

यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: फ्रांस में में टूटे रिकॉर्ड, ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस का गार्ड समारोह रुका, हीटवेव ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

परमाणु हथियार को लेकर ईरान का दो टूक, कहा- अमेरिकी डील से पहले न्यूक्लियर ठिकानों की जांच की अनुमति नहीं देंगे

रूस में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, जिस तेल रिफाइनरी को यूक्रेन ने किया तबाह, उससे क्या-क्या हुआ असर?

इजरायल ने फिर किया लेबनान का बड़ा हमला: हवाई अटैक में एसयूवी के उड़े परखच्चे, दो लोगों की दर्दनाक मौत