
Pakistan is scared after India's Operation Sindoor
भारत (India) ने आधी रात को पाकिस्तान (Pakistan) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 26 निर्दोष लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने का बदला लेने के लिए भारतीय आर्मी और एयर फोर्स ने मिलकर पाकिस्तान में आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की। भारत के इस एक्शन की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। वहीं पाकिस्तान में इस वजह से इमरजेंसी लगानी पड़ी है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने इस हमले का जवाब देने की बात कही थी। पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ ने भी भारत की एयरस्ट्राइक्स का कड़ा जवाब देने की धमकी दी थी। लेकिन अब लगता है पाकिस्तान, भारत से डर गया है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक लोकल टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के सुर बिल्कुल बदले हुए दिखे। आसिफ ने गिड़गिड़ाते हुए कहा, "हम सिर्फ अपनी रक्षा करना चाहते हैं। पाकिस्तान कभी भी युद्ध नहीं चाहता और हमने पहले ही साफ कर दिया था कि हम भारत के खिलाफ कोई जंग नहीं छेड़ेंगे।"
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब पाकिस्तान सरेंडर करने के लिए तैयार हो गया है। आसिफ ने कहा, "भारत से किसी भी तरह की जंग पाकिस्तान के लिए सही नहीं है और भारत के लिए भी युद्ध सही विकल्प नहीं है। हम भारत के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाएंगे, लेकिन भारत को भी अपनी कार्रवाई रोकनी होगी।"
Updated on:
7 May 2025, 7:53 PM IST
Published on:
7 May 2025, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.