विदेश

Russia-Ukraine War : अमरीका भेजेगा यूक्रेन को ह​​थियार, बाइडन करेंगे यूक्रेन, इज़राइल और ताइवान को सहायता का फैसला

Russia-Ukraine War News in Hindi : रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते रूस (Russia) की पश्चिमी देशों को यूक्रेन (Ukraine) की सहायता करने पर नतीजे भुगतने की धमकी देने के बावजूद अमरीका (America) पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अमरीका की सीनेट (US Senate) ने कई महीनों की देर और विदेशी युद्धों में संयुक्त राज्य अमरीका (United States of America) को कैसे शामिल करना चाहिए, इस पर विवादास्पद बहस के बाद यूक्रेन (Ukraine), इज़राइल (Israel) और ताइवान( Taiwan) को युद्ध सहायता में $95 बिलियन का कानून राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के पास भेज दिया है।

2 min read
Apr 24, 2024
US-senate-resolution

Russia-Ukraine War News in Hindi : रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते रूस (Russia) की पश्चिमी देशों को यूक्रेन (Ukraine) की सहायता करने पर नतीजे भुगतने की धमकी देने का अमरीका ने कोई नोटिस नही लिया है। अब अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) यह फैसला करेंगे कि यूक्रेन (Ukraine), इज़राइल (Israel) और ताइवान (Taiwan) को कितनी युद्ध सहायता करनी है। अमरीका की सीनेट (US Senate ) ने बड़े द्विदलीय वोट के साथ यूक्रेन (Ukraine) , इज़राइल (Israel) और ताइवान (Taiwan) के लिए सहायता देने का प्रस्ताव पारित कर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के पास भेज दिया है।

सदन की पैकेज को मंजूरी,बिल पारित

US Senate passes resolution News in Hindi :अमरीकी सदन की ओर से पैकेज को मंजूरी देने के बाद बिल मंगलवार देर रात सीनेट में 79-18 के भारी मतों से पारित हो गया। बाइडन ने समर्थन हासिल करने के लिए कांग्रेस के नेताओं के साथ काम किया, उन्होंने प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद एक बयान में कहा कि वह इस पर हस्ताक्षर करेंगे और यूक्रेन को हथियार भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे, जो रूस के खिलाफ अपनी अग्रिम पंक्ति पर पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। बाइडन ने कहा कि एक द्विदलीय सीनेट में बहुमत इस महत्वपूर्ण मोड़ पर इतिहास की पुकार का जवाब देने के लिए सदन में शामिल हुआ।

गाजा के नागरिकों को भी भेजेगा

US Senate resolution News in Hindi : यह कानून इज़राइल को युद्धकालीन सहायता और गाजा के नागरिकों को मानवीय राहत के लिए 26 बिलियन डॉलर और ताइवान और इंडो-पैसिफिक में चीनी खतरों का मुकाबला करने के लिए 8 बिलियन डॉलर भी भेजेगा। अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि लगभग 1 अरब डॉलर की सहायता शीघ्र ही मिल सकती है, जिसका बड़ा हिस्सा आने वाले हफ्तों में आएगा।

Published on:
24 Apr 2024 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर