विदेश

Russia-Ukraine War: पुतिन से मिलने के लिए तैयार ज़ेलेन्स्की

Putin-Zelenskyy Meeting: यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं।

2 min read
May 12, 2025
Volodymyr Zelenskyy and Vladimir Putin

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच शुरू हुआ युद्ध 3 साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद भी जारी है। दोनों देशों के बीच यह युद्ध 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था और तब से अब तक इसका अंत नहीं हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर शुरू हुआ था। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में काफी तबाही मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और कई शहर तबाह हो गए हैं। हालांकि रूस को अभी अब तक इस युद्ध में जीत हासिल नहीं हुई है और रूसी सेना के भी कई सैनिक जंग में मारे गए हैं। दोनों देशों के बीच जब से युद्ध शुरू हुआ है, तभी से दुनियाभर के देश इसे रोकने की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पुतिन से मिलने के लिए तैयार हुए ज़ेलेन्स्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ( Volodymyr Zelenskyy) ने रविवार को कहा कि वह तुर्की में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। ज़ेलेन्स्की ने कहा, "कत्लेआम को बढ़ाना सही नहीं है और मैं गुरुवार को तुर्की में पुतिन से मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार रूसी कोई बहाना नहीं बनाएंगे।"

ट्रंप ने बताया ज़रूरी

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति संभव है या नहीं, इसका फैसला करने के लिए पुतिन और ज़ेलेन्स्की के बीच सीधी बातचीत ज़रूरी है। हालांकि क्रेमलिन की तरफ से फिलहाल इस विषय में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कब हुई थी आखिरी बार आमने-सामने की बातचीत?

आखिरी बार रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के विषय में दोनों पक्षों के बीच मार्च, 2022 में आमने-सामने की बातचीत हुई थी। यह बातचीत युद्ध शुरू होने के करीब एक महीने के भीतर ही हुई थी। उसके बाद से दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की बातचीत नहीं हुई है।


यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे अरब देशों की यात्रा पर, कतर के शाही परिवार से उपहार में ले सकते हैं 3 हज़ार करोड़ का विमान



Also Read
View All

अगली खबर