विदेश

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, डैन्यूब नदी के पोर्ट को पहुंचाया नुकसान

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध, जो 17 महीने से ज़्यादा समय से चल रहा है, के दौरान रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और अभी भी कर रहा है। अब एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है और इस हमले में एक बार फिर ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है।
2 min read
Aug 16, 2023
russian_attack_drones_damaged_port_on_danube_river_in_ukraine.jpg
Russia damaged Ukrainian port

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 17 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है और कुछ ही दिन में 18 महीने पूरे हो जाएंगे। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 24 फरवरी, 2022 को रूसी आर्मी को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था और रुसी सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग की शुरुआत कर दी। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान होने के साथ ही कई शहरों में भी तबाही मच चुकी है। हालांकि रूस की सेना को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इसकी वजह है यूक्रेनी सेना को लगातार मिल रहा इंटरनेशनल सपोर्ट, जिस वजह से यूक्रेनी सेना डटी होने के साथ ही रूस की सेना को नुकसान भी पहुंचा रही है।

पर जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक रूस ने यूक्रेन को ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और अभी भी अपने हमले बंद नहीं किए हैं। अब रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है।


डैन्यूब नदी के पोर्ट को बनाया निशाना

रूस की सेना ने आज यूक्रेन पर ड्रोन्स से हमला किया। यह हमला ओडेसा शहर के एक पोर्ट पर किया गया, जो डैन्यूब नदी के पास बना हुआ है। इस पोर्ट में अनाज का स्टोरेज किया जाता है, पर हमले की वजह से इस पोर्ट को काफी नुकसान पहुंचा है।


पहले भी ओडेसा पर किए जा चुके हैं हमले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडेसा यूक्रेन का प्रमुख पोर्ट शहर है। अब तक रूस ओडेसा पर कई बार मिसाइलों और ड्रोन्स से हमले कर चुका है और हर बार निशाना ओडेसा का कोई न कोई पोर्ट ही रहता है।

यह भी पढ़ें- आस्था हुई निहाल: अमेरिकी नौसेना में पहली बार सिख युवक ने पगड़ी और दाढ़ी के साथ पूरी की मरीन ट्रेनिंग

Published on:
16 Aug 2023 05:21 pm