विदेश

रूसी विदेश मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका और यूके ने नहीं रुकने दिया रूस-यूक्रेन युद्ध

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ा बयान दिया है। क्या कहा रूसी विदेश मंत्री ने जिसने सभी को चौंका दिया है? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Feb 28, 2025
Sergey Lavrov
Sergey Lavrov

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) 3 साल पूरे होने के बावजूद अभी भी जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूसी सेना ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में अब तक यूक्रेन को जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। इतना ही नहीं, कई यूक्रेनी शहर भी तबाह हो चुके हैं। हालांकि रूसी सेना के भी कई सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। पर क्या आपको पता है कि यह युद्ध जब शुरू हुआ था, उसके दो महीने के भीतर ही रुक सकता था? जी हाँ, आपने सही पढ़ा। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अप्रैल 2022 में ही रुक सकता था, पर दो देशों की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

रूसी विदेश मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लावरोव ने बताया कि कैसे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने के दो महीने के भीतर ही रुक सकता था और दोनों देश इसके लिए राज़ी भी हो गए थे, पर ऐसा हो नहीं सका। लावरोव ने बताया, "अप्रैल 2022 में हम युद्ध में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब थे। कुछ घंटों में ही हम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले थे और यूक्रेन भी इसके लिए राज़ी था। हालांकि यूके (UK) के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने यूक्रेन को ऐसा न करने के लिए मना लिया। अमेरिका (United States Of America) ने भी यूक्रेन को ऐसा करने से रोका और उस समय जो बाइडन (Joe Biden) अमेरिकी राष्ट्रपति थे। इन दोनों देशों ने रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को रुकने नहीं दिया।"

बिना वजह मरे कई लाख लोग

रूसी विदेश मंत्री लावरोव के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। यूज़र्स कह रहे हैं कि बिना वजह इस युद्ध में कई लाख लोग मरे। लोग जॉनसन और बाइडन की भी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे झूठ बताते हुए रूस को ही दोष दे रहे हैं।

Updated on:
28 Feb 2025 04:23 pm
Published on:
28 Feb 2025 04:18 pm
Also Read
View All