विदेश

झूठ बोल रहा रूस, यूक्रेन पर आक्रमण अब कभी भी हो सकता है: व्हाइट हाउस

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बीच बुधवार को ऐसी खबरें मिलीं कि रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन की सीमाओं से वापस बुला लिया है। लेकिन अमरीका ने रूस के इस दावे को खारिज किया है। अमरीका के मुताबिक यूक्रेन से संकट अभी टला नहीं है। रूस कभी भी हमला कर सकता है।

2 min read
Feb 17, 2022
Russian invasion of Ukraine can happen anytime now: White House

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच बुधवार को ऐसी खबरें आईं कि रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन की सीमाओं से वापस बुला लिया है। जंग की आहट के बीच इस खबर ने लोगों को सुकून दिया। इस खबर के साथ ही यूक्रेन के लोगों ने भी अपने देश का झंडा लहराकर एकता का प्रदर्शन किया। लेकिन इन खबरों पर उस वक्त विराम लग गया जब अमरीका ने इस मसले पर कुछ और ही कहा।

अमरीका ने जो खबर दी है उससे लग रहा है कि यूक्रेन से संकट अभी टला नहीं है। यूएस ने चेतावनी दी है कि रूस ने यूक्रेन के बॉर्डर पर 7000 सैनिकों की बढ़ोतरी कर दी है। व्हाइट हाउस से जारी बयान के मुताबिक यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए रूस ‘झूठे’ बहाने बना रहा है और वह किसी भी वक्त हमला कर सकता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरीकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सीमा पर सैनिकों में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि, रूस की सेना वापसी का दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि, एक तरफ रूस सार्वजनिक रूप से बात करने की पेशकश कर रहा है, यूक्रेन की सीमा से सैनिक वापस बुलाने के दावे कर रहा है लेकिन दूसरी ओर युद्ध के लिए गुपचुप तरीके से लामबंदी भी हो रही है।

यह भी पढ़ें - सवा लाख रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेरा, कभी भी कर सकते हैं हमला

अमरीका ने एक बार फिर अलर्ट किया है कि, रूस हमले के लिए झूठे बहाने का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें नाटो गतिविधि या रूसी क्षेत्र में घुसपैठ के दावे शामिल हैं।


अमरीकी अधिकारी की मानें तो आने वाले दिनों में रूस की सरकारी मीडिया से झूठी खबरें भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि, फिलहाल ये नहीं कह सकते कि रूस का ये झूठा बहाना क्या रूप लेगा, लेकिन उम्मीद है कि दुनिया तैयार है।


अमरीका के साथ-साथ ब्रिटेन ने भी माना है कि रूसी सेना के लौटने के सबूत नहीं मिले हैं। डिफेंस इंटेलीजेंस चीफ Jim Hockenhull ने कहा है कि हमें इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि रूस ने यूक्रेन की सीमाओं से अपनी सेना को वापस बुला लिया है। रूस तो यूक्रेन के पास सैन्य क्षमता बढ़ाने में लगा है।

रूस ने बख्तरबंद वाहन, हेलीकॉप्टर और एक फील्ड हॉस्पिटल का यूक्रेन की सीमाओं की ओर बढ़ाना भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें - Russia Ukraine Crisis: बेलारूस के तानाशाह से मॉस्को में 18 फरवरी को मुलाकात करेंगे व्लादिमीर पुतिन

Published on:
17 Feb 2022 11:24 am
Also Read
View All