विदेश

सऊदी अरब में बड़ी कार्रवाई, 14 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासी गिरफ्तार, हजारों को किया डिपोर्ट

सऊदी अरब सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। लगातार चल रहे इस अभियान में एक हफ्ते में 14 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Apr 19, 2026
Feature image
सऊदी अरब में अवैध निवासियों पर बड़ी कार्रवाई (X)

illegal Residents in Saudi Arabia: सऊदी अरब में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। हाल ही में देशभर में चलाए गए अभियान के दौरान एक ही हफ्ते में 14,487 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से हजारों लोगों को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) किया जा चुका है, जबकि बाकी मामलों की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।

9 से 15 अप्रैल तक चला अभियान

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह संयुक्त निरीक्षण अभियान 9 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच सुरक्षा बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कानून तोड़ने वालों को पकड़ा गया।

किन कानूनों का हुआ उल्लंघन?

गिरफ्तार किए गए लोगों में 7,911 लोग रेजिडेंसी कानून तोड़ते पाए गए। 3,588 ने सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया। 2,988 लोग श्रम कानूनों के उल्लंघन में शामिल थे।

हजारों लोगों को भेजा गया वापस

अधिकारियों के अनुसार 21,127 लोगों को उनके दूतावास भेजा गया ताकि वे यात्रा दस्तावेज प्राप्त कर सकें। 11,240 लोग देश छोड़ने की तैयारी में हैं और तक अब 12,554 लोगों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

सीमा पार करने की कोशिश में भी गिरफ्तारियां

सुरक्षा बलों ने 1,382 लोगों को अवैध तरीके से सऊदी अरब में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा। इनमें 38% यमन के नागरिक, 61% इथियोपिया के नागरिक, 1% अन्य देशों के लोग शामिल थे। इसके अलावा, 43 लोगों को अवैध रूप से देश छोड़ने की कोशिश करते हुए भी गिरफ्तार किया गया।

मदद करने वालों पर भी सख्ती

गृह मंत्रालय ने बताया कि 23 लोगों को अवैध प्रवासियों को परिवहन, आश्रय या नौकरी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हजारों लोग अब भी कानूनी प्रक्रिया में है। फिलहाल 39,258 प्रवासी (35,460 पुरुष और 3,798 महिलाएं) विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं।

सख्त सजा का प्रावधान

मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अवैध प्रवेश में मदद करने, शरण देने या परिवहन उपलब्ध कराने वालों को 15 साल तक की जेल, 10 लाख सऊदी रियाल तक जुर्माना हो सकता है। साथ ही, ऐसे मामलों में इस्तेमाल की गई संपत्ति और वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं।

Updated on:
19 Apr 2026 02:23 pm
Published on:
19 Apr 2026 01:17 pm