विदेश

बास्केटबॉल खेलते समय छिड़ा विवाद, गोलीबारी से अमेरिका में 2 लोगों की मौत और 2 घायल

Another Shootout In USA: अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। बास्केटबॉल खेलते समय छिड़ा विवाद इतना बढ़ गया, कि उसने गोलीबारी का रूप ले लिया।
2 min read
Mar 05, 2025
Shooting in Maryland, USA
Shooting in Maryland, USA

अमेरिका (United States of America) में गोलीबारी की घटनाएं बेहद ही सामान्य है। गन वॉयलेंस नाम की इस बीमारी ने अमेरिका को जकड़ रखा है और इसमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। अक्सर ही अमेरिका में कहीं न कहीं, गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। हर साल कई लोग अमेरिका में गन वॉयलेंस का शिकार बन जाते हैं। अब देश में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। यह घटना मैरीलैंड (Maryland) राज्य की ऐनी अरुंडेल काउंटी (Anne Arundel County) में मंगलवार की शाम को एक बास्केटबॉल (Basketball) गेम के दौरान हुई।

बास्केटबॉल खेलते समय छिड़ा विवाद

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों में बास्केटबॉल खेलते समय विवाद छिड़ गया। खेलते हुए किसी मुद्दे पर कुछ लोगों में बहस छिड़ गई, जो कुछ ही देर में इतनी बढ़ गई, कि एक शख्स ने अन्य लोगों पर गोलीबारी कर दी।

2 लोगों की हुई मौत

अमेरिका में मैरीलैंड राज्य की ऐनी अरुंडेल काउंटी में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मारे जाने वाले एक शख्स की उम्र 23 साल, तो दूसरे की उम्र 28 साल बताई जा रही है। यह घटना मीड विलेज रोड के ब्लॉक 8100 पर हुई।

2 लोग हुए घायल

गोलीबारी की इस घटना में 2 लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।



पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

पुलिस को जैसे ही इस वारदात की जानकारी मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावर के बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है और उसकी तलाश जारी है।

गन वॉयलेंस के मामले नहीं हो रहे कम

गन वॉयलेंस (US Gun Violence) अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही एक बेहद ही खतरनाक समस्या है। आए दिन ही देश में कहीं न कहीं इसके मामले सामने आते रहते हैं। भारत में सब्जी खरीदना जितना आसान है, उतना ही आसान अमेरिका में गन खरीदना है। अमेरिका में सख्त कानून के अभाव में एक छोटा बच्चा भी गन खरीद सकता है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में कहीं भी गोलीबारी हो सकती है और कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से अमेरिका में हर साल गन वॉयलेंस की वजह से कई लोग मारे जाते हैं और इसके बावजूद गोलीबारी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रक से टकराकर गहरे गड्ढे में गिरी बस, बोलीविया में 31 लोगों की हुई मौत और 22 घायल

Updated on:
05 Mar 2025 10:55 am
Published on:
05 Mar 2025 10:54 am