विदेश

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमरीका में बैठकर जारी किया भारत का विवादित नक्शा, देखिए क्या हटा दिया

सिख फॉर जस्टिस अमरीका का एक संगठन है जो भारत से पंजाब को अलग करके खालिस्तान बनाने की मांग का समर्थन करता है। संगठन का मुखिया प्रतिबंधित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू है। भारत ने एक गैर-कानूनी संगठन के रूप में सिख फॉर जस्टिस पर 2019 में बैन लगा दिया था।  

2 min read
Oct 24, 2021
pannu.jpg

नई दिल्ली।

सिख फॉर जस्टिस नाम के एक संगठन ने भारत का खालिस्तानी नक्शा जारी किया है। इसमें न केवल पंजाब बल्कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई जिलों को खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।

सिख फॉर जस्टिस अमरीका का एक संगठन है जो भारत से पंजाब को अलग करके खालिस्तान बनाने की मांग का समर्थन करता है। संगठन का मुखिया प्रतिबंधित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू है। भारत ने एक गैर-कानूनी संगठन के रूप में सिख फॉर जस्टिस पर 2019 में बैन लगा दिया था।

खालिस्तान बनाने के लिए 2019 में पंजाब स्वतंत्रता जनमत संग्रह के लिए अभियान शुरू करने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था। संगठन की ओर से जारी नक्शे में पीला हिस्से को सिख राष्ट्र खालिस्तान बताया गया है।

दावा किया जा रहा है कि भारत के इन हिस्सों को काटकर खालिस्तान का निर्माण किया जाएगा। इसमें राजस्थान के बुंदी और कोटा जैसे जिले और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लेकर सीतापुर तक कई जिलों को शामिल किया गया है। संगठन का मुखिया पन्नू उन 9 लोगों में शमिल है, जिन्हें केंद्र सरकार ने गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक पन्नू और उसके साथियों के खिलाफ पिछले साल देशद्रोह एवं अलगाववाद के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। अमृतसर में पन्नू पर भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज जलाने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसाने के आरोप में ये मामले दर्ज कराए गए थे। इसमें कहा गया था कि वीडियो में पन्नू समूचे सिख समुदाय के लोगों को जनमत संग्रह 2020 के पक्ष में और भारतीय संविधान के खिलाफ उकसाता दिख रहा है।

Published on:
24 Oct 2021 11:11 am
Also Read
View All
Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

’50 साल पहले अपने बड़े भाई को खोया’, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान को किसी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने दूंगा