विदेश

मौत के बाद भी एक्टिव रहेगा सोशल मीडिया अकाउंट, एआई तकनीक को मिला पेटेंट

मौत के बाद भी लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव रहेंगे। कैसे? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
Social media handles to stay active after death
Social media handles to stay active after death

लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि मौत के बाद सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Account) का क्या होगा? अब मेटा (Meta) ने एक ऐसी एआई तकनीक का पेटेंट कराया है जो मृतकों के सोशल मीडिया अकाउंट को एक्टिव रख सकेगा। इस एआई तकनीक की मदद से मृतकों के फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट को उनकी पुरानी गतिविधियों के आधार पर कमेंट, मैसेज, यहाँ तक कि भविष्य में ऑडियो-वीडियो कॉल तक सिमुलेट कर एक्टिव रखा जा सकेगा।

क्या है तकनीक का उद्देश्य?

इस तकनीक का उद्देश्य व्यक्ति के निधन के बाद भी उनकी ऑनलाइन गतिविधि जारी रखने का है, जिससे उनका सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिव न हो।

कैसे काम करेगी यह एआई तकनीक?

एआई की इस नई तकनीक की मदद से सोशल मीडिया गतिविधि, जैसे कमेंट करना और मैसेज का जवाब देना, तब भी किया जा सकेगा जब सोशल मीडिया हैंडल चलाने वाले की मृत्यु हो चुकी हो। भविष्य में यह तकनीक ऑडियो और वीडियो कॉल्स तक सिमुलेट की जा सकती है। इस तकनीक को मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए ही डिज़ाइन किया गया है। मेटा के सीटीओ (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर) एंड्रयू बोसवर्थ (Andrew Bosworth) के अनुसार यह मॉडल पहले उपयोगकर्ता की गतिविधियों और व्यवहार को समझेगा, फिर उन्हें सिमुलेट करेगा।