Syria Mosque Stampede: सीरिया की एक मस्जिद में शुक्रवार को भगदड़ मचने से हाहाकार मच गया। इस हादसे में 4 लोगों ने जान गंवा दी।
सीरिया (Syria) में शुक्रवार को एक हादसे ने हाहाकार मचा दिया। सीरिया की राजधानी दमिश्क (Damascus) में स्थित जानी-मानी उमय्यद मस्जिद (Umayyad Mosque) में शुक्रवार को भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के अनुसार एक शेफ ने उमय्यद मस्जिद में लोगों को भोजन का न्यौता दिया था। यह कार्य्रकम सीरिया में विद्रोही संगठन की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। आयोजककर्ता शेफ का नाम अबू उमर (Abu Omar) था और उसकी इच्छा थी कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जीत की जश्न की दावत मिले। लेकिन भीड़ बढ़ने पर काबू से बाहर हो गई और अचानक से ही भगदड़ का रूप ले लिया।
सीरियाई राजधानी दमिश्क की मशहूर उमय्यद मस्जिद में अचानक से भगदड़ मचने से चीखपुकार मच गई। भीड़ को काबू में करने की कोई कोशिश काम नहीं आई और देखते ही देखते पूरी मस्जिद में हड़कंप मच गया।
उमय्यद मस्जिद में शुक्रवार को मची भगदड़ में 4 लोगों की मौत हो गई। चारों लोग भगदड़ में कुचलने की वजह से मारे गए। इस हादसे में 16 लोग घायल भी हो गए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अन्य लोगों को भी काफी चोटें आई हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
उमय्यद मस्जिद में भगदड़ मचने से कई लोग बेहोश हो गए। इन लोगों को मस्जिद के बाहर ले जाया गया और चेहरे पर पानी छिड़का गया, जिसके बाद इन्हें होश आया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकियों ने तहसील के थाने और बैंक पर किया कब्ज़ा, हमले में 4 सैनिकों की मौत
अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और भगदड़ की सही वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ा जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह के हादसे न हो, इसके लिए ज़रूरी कदम भी उठाए जाएंगे, जिससे मस्जिद में प्रार्थना करने आए लोग बिना किसी खतरे के ऐसा कर सके।