आतंकवाद (Terrorism) को लंबे समय तक संरक्षण देने वाला पाकिस्तान (Pakistan) अब खुद इसके चंगुल में फंस चुका है। पाकिस्तान में आए दिन ही आतंकी दहशत फैलाते रहते हैं। पाकिस्तान के कुछ प्रांतों में तो आतंकवाद काफी ज़्यादा बढ़ चुका है। इनमें बलूचिस्तान (Balochistan) भी शामिल है। बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नाम का अलगाववादी संगठन सक्रिय है, जो पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ है और बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आज़ाद कराना चाहता है। ऐसे में बीएलए के आतंकी समय-समय पर राज्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिर ऐसा ही किया।