कनाडा का अगला पीएम कौन बनेगा, इस विषय पर तरह-तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। पीएम पद की रेस की बात करें, तो अनीता आनंद (Anita Anand), क्रिस्टिया फ्रीलैंड (Chrystia Freeland), मेलानी जोली (Mélanie Joly), फ्रेंकोइस-फिलिप शैम्पेन (François-Philippe Champagne), मार्क कार्नी (Mark Carney), क्रिस्टी क्लार्क (Christy Clark) और डोमिनिक लेब्लांक (Dominic LeBlanc) कुछ ऐसे नाम हैं जिनका नाम कनाडा का अगला पीएम के लिए चर्चा में है। हालांकि इस रेस में अगर कोई ऐसा नाम आगे निकल जाए, जिसकी चर्चा नहीं चल रही, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।