अमेरिका (United States Of America) के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की शपथ ग्रहण में अब 10 दिन ही बाकी हैं। हालांकि चुनाव जीतने के बाद से ही ट्रंप अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज़ में आ चुके हैं और खुलकर हर विषय पर बोलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) पर भी बोल रहे हैं। जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तभी से ट्रंप कह रहे हैं कि अगर वह राष्ट्रपति होते, तो इस युद्ध को आसानी से खत्म करा देते। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने बड़े विश्वास के साथ कहा था कि राष्ट्रपति बनते है वह 34 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध को खत्म करा देंगे। हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस मामले में ट्रंप के शांति प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं और यह साफ कर चुके हैं कि वह अपनी शर्तों पर किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। ऐसे में ट्रंप अब पुतिन से मिलने वाले हैं।