विदेश

सूडान में आरएसएफ का आतंक जारी, 20 लोगों की ली जान

Sudan Conflict: सूडान में पैरामिलिट्री आरएसएफ का आतंक जारी है। एक बार फिर देश की पैरामिलिट्री नेलोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
RSF
RSF fighters in Sudan

सूडान (Sudan) में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (RSF) के बीच पिछले साल 15 अप्रैल को शुरू हुई जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है। समय-समय पर इस वजह से देश में हिंसा अभी भी भड़कती रहती है। इस जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोग बेघर हो गए और बड़ी संख्या में लोग अभी भी मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। सूडान में आरएफएफ समय-समय पर आतंक मचाती रहती है और लोगों पर हमले करती रहती है। आरएसएफ ने एक बार फिर ऐसा ही किया और उत्तरी कोर्डोफन (North Kordofan) राज्य के अल-दममोकिया (Al-Dammokia) गाँव पर हमला कर दिया।

20 लोगों की मौत

आरएसएफ के उत्तरी कोर्डोफन राज्य के अल-दममोकिया गाँव पर हमले में 20 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल थे।

3 लोग घायल

आरएसएफ के इस हमले में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- मजदूरों को ले जा रही बस पलटी, 2 की मौके पर ही मौत

Updated on:
09 Oct 2024 10:41 am
Published on:
09 Oct 2024 10:41 am