विदेश

सूडान में हिंसा से हालात बदतर, अब तक 10 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित

Sudan Violence: सूडान में चल रही हिंसा को छह हफ्ते पूरे होने वाले हैं। इससे देश में हालात बदतर हो गए हैं और इनके सुधरने की उम्मीद फिलहाल नज़र नहीं आ रही है। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने इस जंग की वजह से सूडान में विस्थापित लोगों के अपडेटेड आँकड़े की जानकारी दी है, जो काफी ज़्यादा है।
2 min read
May 24, 2023
displaced_sudanese.jpg
Displaced people in Sudan

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को एक महीना एक महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। इस जंग को छह हफ्ते पूरे हो चुके हैं, पर अभी भी इसके रुकने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच जंग की वजह से हालात बदतर हो चुके हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई यह हिंसा अब सिर्फ देश की राजधानी तक ही सीमित नहीं रही बल्कि देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस जंग से सूडान में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो गई है। इतना ही नहीं, सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से अब तक बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।


10 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित

यूनाइटेड नेशंस (United Nations - UN) की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक 10 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा बढ़ने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- ज़िम्बाब्वे है दुनिया का सबसे दुःखी देश, जानिए क्या है भारत की स्थिति

मृतकों और घायलों की संख्या

यूनाइटेड नेशंस के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक करीब 863 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,500 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।

2,75,000 से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश

यूनाइटेड नेशंस के अनुसार सूडान में चल रही हिंसा के चलते अब तक 2,75,000 से ज़्यादा लोग सूडान छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जा चुके हैं। यूनाइटेड नेशंस पहले ही कह चुका है कि आने वाले समय में यह आँकड़ा 8 लाख को भी पार कर सकता है।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे अमीर आदमी बर्नार्ड आरनॉल्ट को एक ही दिन में हुआ 92 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का नुकसान, एलन मस्क की संपत्ति से फासला घटा

Published on:
24 May 2023 06:35 pm