विदेश

मेयर जोहरान ममदानी के घर को बनाने वाले थे निशाना, ऐन वक्त पर पुलिस ने दबोचे दो लोग

पुलिस के अनुसार, बरामद डिवाइस एक कांच के जार में था जिसे काले टेप से लपेटा गया था। इसके अंदर नट, बोल्ट, स्क्रू और एक फ्यूज लगा हुआ था।

2 min read
Mar 08, 2026
मेयर जोहरान ममदानी (Photo-IANS)

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर जोहरान ममदानी के आवास के बाहर बम हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब मेयर के आवास के बाहर दो विरोधी प्रदर्शनकारी समूहों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान एक संदिग्ध डिवाइस फेंके जाने की भी बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें

युद्ध के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने खाई कसम, कहा- ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेकेंगे

जार में भरे थे नट-बोल्ट और फ्यूज

पुलिस के अनुसार, बरामद डिवाइस एक कांच के जार में था जिसे काले टेप से लपेटा गया था। इसके अंदर नट, बोल्ट, स्क्रू और एक फ्यूज लगा हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह जांच की जा रही है कि यह असली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव था या सिर्फ एक नकली धमकी।

वीडियो में दिखा संदिग्धों का मूवमेंट

वहीं स्वतंत्र न्यूज एजेंसी फ्रीडमन्यूज ने घटना से संबंधित एक वीडियो जारी किया है। इसमें देखा गया कि एक संदिग्ध ने गिरफ्तारी से कुछ समय पहले यह डिवाइस दूसरे व्यक्ति को थमाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

रमजान के दौरान भड़की झड़प

रिपोर्ट के मुताबिक यह हिंसा उस समय भड़की जब दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर जेक लैंग द्वारा आयोजित एंटी-इस्लाम प्रदर्शन का सामना बड़ी संख्या में मौजूद काउंटर-प्रोटेस्टर्स से हो गया। यह टकराव रमजान के दौरान हुआ।

पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फेंके गए डिवाइस फुटबॉल से थोड़े छोटे थे। चश्मदीदों के अनुसार, डिवाइस हवा में जाते समय उससे धुआं और लपटें निकलती दिखीं, लेकिन वह एक बैरियर से टकराकर पुलिस अधिकारियों से कुछ फीट पहले ही बुझ गया।

18 और 19 साल के युवक पर आरोप

सीएनएन के अनुसार, लगभग 20 मिनट बाद एक 18 वर्षीय काउंटर-प्रोटेस्टर ने जलता हुआ डिवाइस फेंका जो क्रॉसवॉक पर गिरा। इसके बाद वह अपने 19 वर्षीय साथी के पास गया और दूसरा डिवाइस लिया। उसने उसे भी जलाया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सड़क पर ही गिरा दिया। दोनों ही युवक गिरफ्तार किए गए छह लोगों में शामिल हैं।

मेयर और उनका परिवार सुरक्षित

घटना के बाद मेयर ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित बताए गए हैं। मेयर के प्रवक्ता ने जेक लैंग के प्रदर्शन को घृणित और इस्लामोफोबिक बताया। वहीं, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल महंगा हो तो होने दो… ईरान जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- कीमतों की मुझे परवाह नहीं

Published on:
08 Mar 2026 10:24 am
Also Read
View All

अगली खबर