18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल में भीषण सड़क हादसाः रोल्पा जिले में जीप खाई में गिरी, दुर्घटना में 20 लोगों की मौत

Nepal jeep accident: नेपाल के रोल्पा जिले में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी जीप 800 मीटर गहरी खाई में गिरी। 20 लोगों की मौत

2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा (Representative Image)

Nepal road accident: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस देश के रोल्पा जिला में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक जीप पहाड़ी रास्ते से अचानक फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

'काठमांडू पोस्ट' ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि रोल्पा जिले में यह सड़क हादसा थाबांग ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में हुआ, जहां वाहन पहाड़ी सड़क से करीब 800 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने बताया कि जीप में सवार लोग रुकुम ईस्ट से जलजाला की ओर जा रहे थे, जहां पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होना था।

नेपाल के प्रमुख समाचार पत्र 'काठमांडू पोस्ट' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय में सूचना अधिकारी सुनील थापा नेपाली ने बताया कि पुलिस टीम और स्थानीय लोग मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं।

बारिश के चलते थी फिसलन

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हालिया बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं, जिले के मुख्य जिला अधिकारी गंगा बहादुर छेत्री ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और तुरंत राहत दल घटनास्थल पर भेजे गए। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया है।

हादसे का भयावह मंजर

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में घायल हुए कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का दृश्य बेहद भयावह था। हादसे में जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और आसपास केवल मृतकों के शव और घायलों की दर्दभरी आवाजें सुनाई दे रही थीं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के कारण राहत और बचाव टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग