विदेश

मारा गया ढाका हमले का गुनहगार, पुलिस मुठभेड़ में ऐसे ढेर हुआ तमीम चौधरी

तमीम बांग्लादेशी-कनाडाई नागरिक था। सुरक्षा एजेंसियों को उसका सुराग मिलने पर वह मौत के घाट उतार दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब एक घंटे तक गोलीबारी का भी सामना किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2016, 12:47 PM IST
Feature image

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्टोरेंट में 22 लोगों के नरसंहार का मास्टरमाइंड तमीम चौधरी मारा गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बांग्लादेश के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। इसमें तमीम सहित तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

तमीम जमात-उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश नामक आतंकी संगठन का चीफ था। बांग्लादेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सन्वर हुसैन ने तमीम के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह जमात-उल मुजाहिद्दीन का नेता एवं रेस्टोरेंट पर हमले का मुख्य आरोपी था।

तमीम बांग्लादेशी-कनाडाई नागरिक था। सुरक्षा एजेंसियों को उसका सुराग मिलने पर वह मौत के घाट उतार दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब एक घंटे तक गोलीबारी का भी सामना किया।

तमीम 2013 में कनाडा से बांग्लादेश लौटा था। उसके बाद से वह आतंकी गतिविधियों में पूरी तरह लिप्त हो गया। अब पुलिस मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद लोगों ने इसे ढाका हमले का इन्साफ बताया है।

Published on: