3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने नर्मदा सेवा यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया

नदी संरक्षण के उपायों को बढ़ावा देना यात्रा का उद्देश्य

less than 1 minute read
Google source verification

image

Gurudatt Rajvaidya

Jan 14, 2017

Collector has inspected

Collector has inspected

हरदा। नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा जिले के गोंदागांव खुर्द में 20 जनवरी को प्रवेश करेगी। गंगेश्वरी मठ में रात्रि विश्राम रहेगा। जिले में यात्रा के 10 रात्रि पड़ाव रहेंगे। 31 जनवरी तक नमामि देवी नर्मदे यात्रा 39 गांवों में जाएगी। जिले में 115 किमी की यात्रा में से 49 किमी पैदल व 66 किमी दूरी वाहनों से तय होगी। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। शनिवार को कलेक्टर श्रीकांत बनोठ व एएसपी किरणलता केरकेट्टा ने यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारी गोयत, अजनई, सुरजना और हंडिया पहुंचे। शुक्रवार को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा जिले में नर्मदा यात्रा के प्रभारी तपन भौमिक ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की थी।