Tesla India office Kurla:टेस्ला ने मुंबई के कुर्ला में भारत का चौथा ऑफिस लिया है, जिससे कंपनी की मजबूत तैयारी झलक रही है।
Tesla India office Kurla: नामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ( Tesla) ने भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए मुंबई के कुर्ला वेस्ट में नया ऑफिस (Tesla Mumbai office) स्पेस लीज पर लिया है। यह कदम भारत में संभावित फैक्ट्री स्थापना और लोकल सप्लाई चेन के विस्तार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी ने यह ऑफिस लोढ़ा इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क में 24,565 स्क्वायर फीट क्षेत्र में कंपनी ने यह ऑफिस पाँच साल की लीज पर 37. 55 लाख रुपये मासिक किराये पर लिया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi) और एलन मस्क ( Elon Musk) की मुलाकात के बाद भारत में तेजी से हो रही गतिविधियों का हिस्सा है।
ध्यान रहे कि यह टेस्ला का भारत में चौथा कार्यालय है और इसका मकसद न केवल भारत में कारों की बिक्री को शुरू करना है, बल्कि यहां एक स्थायी उत्पादन और वितरण प्रणाली को तैयार करना भी है। इस रणनीति को फरवरी 2025 में एलन मस्क और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद मिली रफ्तार के रूप में देखा जा रहा है।
मुंबई के कुर्ला में नया ऑफिस लिया गया, 5 साल की लीज।
24,500 वर्ग फुट, ₹37.53 लाख मासिक किराया।
बीकेसी में पहला शोरूम 881 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में लीज पर।
पुणे, बेंगलुरु और मुंबई में पहले से मौजूद अन्य ऑफिस।
भारत में संभावित फैक्ट्री के लिए आधार तैयार।
| 📍 स्थान | कुर्ला वेस्ट, मुंबई |
|---|---|
| 👔 प्रोजेक्ट | लोढ़ा इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क |
| 📏 क्षेत्रफल | 24,500 स्क्वायर फीट |
| 💰 मासिक किराया | ₹37.53 लाख |
| 📆 लीज अवधि | 5 साल |
| 📈 वार्षिक किराया वृद्धि | 5% |
| 🔧 CAM शुल्क | ₹10 प्रति वर्ग फुट |
बहरहाल टेस्ला ने मुंबई के कुर्ला में नया ऑफिस लीज पर लेकर भारत में अपने विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। यह टेस्ला का भारत में चौथा ऑफिस है, जिससे इसके उत्पादन और सप्लाई चेन की तैयारियों का संकेत मिलता है। इस कदम से टेस्ला की भारत में फैक्ट्री और लोकल मैन्युफैक्चरिंग की योजना को बल मिल सकता है।