विदेश

Texas Floods: बाढ़ ने ली 100 से ज़्यादा लोगों की जान, अब तक अरबों का नुकसान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ की वजह से तबाही मच गई है। बाढ़ की वजह से जान-माल के नुकसान में भी इजाफा होने के सिलसिला बरकरार है।
2 min read
Jul 08, 2025
Floods in Texas
Floods in Texas (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) के टेक्सास (Texas) राज्य में बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। 4 से 6 जुलाई तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते टेक्सास हिल कंट्री में सबसे पहले बाढ़ आई जिससे आसपास के इलाकों में भी बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से तबाही मच चुकी है और जान-माल का काफी नुकसान हो गया है। टेक्सास में आई यह बाढ़ देश के इतिहास की सबसे घातक बाढ़ में से एक बताई जा रही है। आइए नज़र डालते हैं इस बढ़ की वजह से जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।

मरने वालों का आंकड़ा 100 पार

टेक्सास में आई बाढ़ की वजह से अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी की आशंका बनी हुई है।


41 लोग अभी भी लापता

बाढ़ की वजह से 41 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें मिस्टिक समर कैंप में हिस्सा लेने गई कई लड़कियाँ भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मिस्टिक समर कैंप कि 10 लड़कियाँ और एक काउंसलर अभी भी लापता है। सभी लापता लोगों की तलाश जारी है।


अब तक अरबों का नुकसान

टेक्सास में बाढ़ की वजह से अब तक जान के साथ माल का भी भारी नुकसान हो चुका है और इसमें वृद्धि होती जा रही है। कई घर, इमारतें, बिज़नेस, व्हीकल्स, सड़कें, मिस्टिक समर कैंप, पेड़-पौधे इस बाढ़ की वजह से तबाह हो चुके हैं। बाढ़ की वजह से टेक्सास में अब तक 18-22 बिलियन (अरब) डॉलर्स का नुकसान हुआ है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।


किन काउंटी-शहरों में बाढ़ का प्रभाव?

इस बाढ़ की वजह से केर काउंटी, केंडल काउंटी, कोमल काउंटी, हेस काउंटी, ग्वाडालूप काउंटी, ब्लैंको काउंटी और गिलेस्पी काउंटी काफी प्रभावित हुई है। वहीं केरविल, कम्फर्ट, इनग्राम, हंट, बोर्ने, न्यू ब्रौनफेल्स और सैन मार्कोस जैसे शहरों में भी बाढ़ से हाल बेहाल है।

Updated on:
08 Jul 2025 12:43 pm
Published on:
08 Jul 2025 12:37 pm