विदेश

थाईलैंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 22

Thailand Floods And Landslides: थाईलैंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से जान-माल दोनों का ही नुकसान हो रहा है।

less than 1 minute read
Flood in Thailand

दुनिया के कई देशों को इस समय भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। थाईलैंड (Thailand) उन देशों में से एक है जहाँ भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। देश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। इस वजह से जगह-जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। देश के कई प्रांतों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से लोग काफी परेशान है। इस वजह से जान-माल, दोनों का ही नुकसान हो रहा है।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 22

थाईलैंड में 16 अगस्त से अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंच चुका है। इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

19 लोग घायल

16 अगस्त से अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण थाईलैंड में अब तक 19 लोग घायल भी हो चुके हैं। कुछ घायलों को तो इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा है।

करीब 31 हज़ार घर प्रभावित

थाईलैंड में पिछले कुछ दिन में तेज़ बारिश की वजह से आई बाढ़ और हुए लैंडस्लाइड की वजह से 13 प्रांतों में करीब 31 हज़ार घर प्रभावित हुए हैं। कई घर टूट गए, जिससे उनमें रहने वाले लोग बेघर हो गए। कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से उनमें रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: इंडोनेशिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

Also Read
View All