28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: इंडोनेशिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। इसी बीच आज इंडोनेशिया में फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें कोई कमी नहीं हो रही है। हर दिन, कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिलते हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) का नाम भी इन देशों में शामिल है। आज, मंगलवार, 27 अगस्त को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 रही। इंडोनेशिया में यह भूकंप केपुलाउअन बाबर (Kepulauan Babar) में आया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आया इंडोनेशिया में यह भूकंप आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी देश में आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही इंडोनेशिया मेंआएभूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 80.1 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि लोगों ने भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ से बात, द्विपक्षीय संबंधों में प्रोगेस पर की चर्चा



बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग