विदेश

थाईलैंड में लैंडस्लाइड, 10 लोगों ने गंवाई जान

Thailand Landslide: थाईलैंड में लैंडस्लाइड का एक मामला सामने आया है। इस हादसे में 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।
less than 1 minute read
Landslide in Thailand
Landslide in Thailand

दुनिया के कई देशों में इस समय भारी बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। थाईलैंड (Thailand) में भी कई जगहों ओर भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। थाईलैंड के फुकेट (Phuket) में गुरुवार रात से मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो अगले दिन शुक्रवार तक चली। इससे फुकेट में कई जगहों पर पानी भरने के साथ ही लैंडस्लाइड भी हो गया।

10 लोगों की मौत

फुकेट में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 विदेश पर्यटक थे। इनमें 2 लोग रूस (Russia) से और 6 म्यांमार (Myanmar) से थे। 2 अन्य लोग थाईलैंड के ही थे।

250 घर प्रभावित

फुकेट में मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से 250 घर प्रभावित हुए हैं और इन्हें नुकसान पहुंचा है। लैंडस्लाइड के कारण पेड़ों और चट्टानों के गिरने से भी घरों को नुकसान पहुंचा है।

रेस्क्यू टीम ने बचाई कई लोगों की जान

स हादसे की वजह से कई लोग मलबे के नीचे भी दब गए। रेस्क्यू टीम ने इनमें से कई लोगों की जान बचाई। कुछ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Earthquakes: रूस में एक के बाद एक आए दो भूकंपों से कांपी धरती

Updated on:
24 Aug 2024 03:12 pm
Published on:
24 Aug 2024 11:18 am